फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से हटाए फल-सब्जी कारोबारियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मंडी से हटाए गए फल सब्जी कारोबारियों ने बुधवार को भी आंदोलन जारी रखा। पालिका की ओर से तोड़ी गई मंडी के समीप धरना देते हुए प्रभावित कारोबारियों ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ शासन-प्रशासन रोजगार देने की बात कर रहा है, तो दूसरी ओर दुकानें तोड़कर गरीब व्यापारियों को बेरोजगार बना दिया है। वहीं फल सब्जी कारोबारियों को भूस्खलन प्रभावित जीओग्रिड वॉल के पीछे भेजकर प्रशासन अपनी कमी छुपाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में प्री फैब्रिकेटेड दुकान बनाने के लिए उन्होंने पालिका प्रशासन के पास लाखों रुपये जमा कराए हैं, जिसका उपयोग कर प्रशासन को उक्त स्थान में दुकानें बनानी चाहिए। उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रशासन की कार्रवाई को अमानवीय घोषित किया। पार्टी के प्रदेश काउंसिल सदस्य महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रशासन रसूकदार अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के बदले गरीब मजदूर वर्ग को निशाना बना रहा है। धरना देने वालों में तसदीक खान, वासुदेव, रमेश नौटियाल, अनंत सिंह, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें