उत्तरकाशी। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की ओर से केंद्रीय विद्यालय में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 39 शिक्षकों सहित 750 छात्रों को आपदा से पूर्व की तैयारियों और घटना के दौरान के हालातों से निपटने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में एनडीआरएफ 8वीं बटालियन के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने भूकंप, जल प्रलय, आग लगने आदि प्राकृतिक और मानव जनित घटनाओं में राहत बचाव कार्य करने के गुर सिखाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार, घटना के दौरान भवन से सुरक्षित बाहर निकलने, सुरक्षा बलों के पहुंचने से पूर्व घायलों की मदद करने आदि का प्रशिक्षण दिया।