फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री विधायक ने तैयार किया स्वच्छ उतरकाशी, सुंदर उतरकाशी के लिए मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अव्यवस्थाओं के जाल में फंसे नगर को आदर्श पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने मास्टर प्लान तैयार किया है। उन्होंने करोड़ों की योजना के तहत नगर में मरीन ड्राइव, बस पार्किंग, मिनी स्टेडियम आदि कार्य कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक गोपाल रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पालिका द्वारा चलाया गया अतिक्रमण अभियान भविष्य में होने वाले विकास का पहला चरण है। संपूर्ण जनता की सुख-सुविधा के लिए ‘स्वच्छ उत्तरकाशी सुंदर उत्तरकाशी’ योजना के तहत उन्होंने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। मास्टर प्लान में जोशियाड़ा बैराज झील के किनारों पर मरीन ड्राइव की तर्ज में पार्क एवं मनोरंजक स्थल विकसित किए जाएंगे। मंदिरों का सौंदर्यीकरण, जोशियाड़ा एवं बाड़ाहाट में पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं भटवाड़ी रोड किनारे छह करोड़ की लागत से बहुमंजिला बस पार्किंग बनाई जाएगी। विश्वनाथ रोड पर चार करोड़ की लागत से बहुमंजिला भवन बनाकर पार्किंग, संग्राहलय बनाए जाएंगे। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए आजाद मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। जोशियाड़ा एवं मनेरी बैराज झीलों में नीतिगत तरीके से नौकायन आदि साहसिक खेलों को शुरू किया जाएगा। वहीं कूड़ा निस्तारण के लिए जोशियाड़ा के निकट आधुनिक सुविधाओं से लेस डंपिंग जोन भी बनाया जाएगा। इस मौके पर हरीश डंगवाल, विजय संतरी, बालशेखर नौटियाल, किशोर भट्ट, विजय मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें