फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण के सब्ज बाग दिखाकर नगर पालिका को तीन लाख का चूना लगा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पॉलीथिन एवं प्लास्टिक कचरा निस्तारण का इंतजाम करने के नाम पर एक युवक पालिका बाड़ाहाट को तीन लाख रुपये का चूना लगा गया। दो साल पुराना यह मामला अब पालिका प्रशासक के हवाले होने के बाद सामने आया है। पालिका प्रशासक के आदेश पर मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन युवक और उसकी फर्म के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस भी अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 की बाढ़ में गंगोरी स्थित पालिका की कांपेक्टर मशीन बहने और वर्ष 2014-15 में तेखला गदेरे में कचरा डंपिंग जोन का विरोध होने के दौरान क्षेत्र में कचरा निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई थी। तब दक्षिण भारत की किसी फर्म के नाम से यहां पहुंचे एक युवक ने पालिका प्रशासन के समक्ष कचरा निस्तारण की योजना प्रस्तुत की। वर्ष 2016 में पालिका ने उसके साथ करीब दस लाख रुपये का अनुबंध करने के साथ ही उसे तीन लाख रुपये का एडवांस भुगतान भी किया। इसके तहत कांपेक्टर मशीन लगाने के साथ ही कचरा निस्तारण के अन्य इंतजाम भी किए जाने थे। दो साल बीत चुके है, लेकिन युवक नहीं लौटा।
निर्वाचित पालिका बोर्ड के रहते मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब पालिका की कमान प्रशासक के हाथ आने पर मामला सामने आया। प्रशासक के निर्देश पर पालिका ने पुलिस में रिपोर्ट तो दर्ज करायी है, लेकिन इसके बारे में पालिका कोई ठोस जानकारी मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन


कोट...
पालिका की ओर से कांपेक्टर मशीन लगाकर कचरा निस्तारण के इंतजाम के लिए किसी फर्म को तीन लाख रुपये एडवांस देने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनुराग आर्य, प्रशासक पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी।

कोट...
पालिका की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई है, लेकिन दो साल पुराने मामले में पालिका की ओर से कोई साक्ष्य मुहैया नहीं कराए गए हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

महादेव उनियाल, थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें