फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू किया सरकार की पोल खोलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राज्य सरकार के डेढ़ साल पूरे होने पर लोगों को सरकार की नाकामियां गिनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में पट्टी स्तर पर बैठकें कर सरकार की पोल खोलो अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्रम में बीते रोज भटवाड़ी मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इस मौके पर रोस्टर तय कर पोल खोलो अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात कह रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल में देश में महंगाई और बेरोजगार बढ़ने के साथ ही सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ा है। देश में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगड़ता जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, भटवाड़ी के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, मनोज राणा, विपिन राणा, जगमोहन रावत, कृष्ण प्रताप रावत, राजकेंद्र सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें