फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जियो ग्रिड वाल के पीछे सब्जी मंडी शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने गंगोत्री हाईवे के किनारे अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी के साथ ही विश्वनाथ चौक आदि स्थानों से हटाए गए व्यापारियों को अब जियो ग्रिड वाल के पीछे खाली जगह में व्यवसाय की व्यवस्था की जा रही है। यहां से बसों की अस्थायी पार्किंग को जोशियाड़ा में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जून पहले हफ्ते में पालिका प्रशासन द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन गया। प्रशासन ने पुलिस के बल पर रामलीला मैदान, विश्वनाथ चौक, जिला अस्पताल मार्ग और विश्वनाथ मंदिर मार्ग से ठेली, फड़ एवं खोखा व्यापारियों को जबरन हटा दिया था, लेकिन गंगोत्री हाईवे के किनारे अतिक्रमण वाली जमीन पर चल रही सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने में प्रशासन के कदम ठिठक गए। उन्होंने बीते 18 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही विश्वनाथ चौक में धरना आंदोलन शुरू कर दिया और 28 जून से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
शुरू से ही नगर के सभी अतिक्रमणों को हटाने की बात पर कायम प्रशासन हटाए जा रहे व्यापारियों की आजीविका के लिए अस्थायी इंतजाम करने की दिशा में भी प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब प्रशासन ने इन व्यापारियों को जियो ग्रिड वाल के पीछे वाली जगह पर शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। यहां पूर्व में संचालित बस आदि वाहनों की पार्किंग को जोशियाड़ा में बाढ़ सुरक्षा दीवार के पीछे बची खाली जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने कहा कि जियो ग्रिड वाल के पीछे कारोबार की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद सब्जी मंडी वाले हिस्से से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें