फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में बहे किशोर का शव हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। डामटा के पास यमुना नदी में बहे किशोर का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उपरोली चकराता निवासी सुल्तान खन्ना का बेटा अमन (15) एक मेले में शामिल होने अपने ननिहाल कोटा गांव आया हुआ था। बीते रविवार को डामटा के पास वह यमुना नदी में बह गया था। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तीन दिन से अमन की खोजबीन में जुटी थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसडीआरएफ के गोताखोरों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर यमुना नदी में डूबा अमन का शव खोज निकाला। अमन ने इसी साल राइंका डाकपत्थर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हादसे के बाद से अमन के घर और ननिहाल में मातम पसरा हुआ है। डामटा पुलिस चौकी इंचार्ज संजय रावत ने बताया कि पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें