फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र के टैक्सी स्टेंड के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बड़कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर किया गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यमुनोत्री हाईवे पर टैक्सी स्टेंड के पास एक ट्रक चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इतने में पीछे से गुजर रहा भाटिया गांव का अरविंद डोभाल (35) पुत्र सते शरण डोभाल उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रोका और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। ट्रक चालक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें