फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की जिला योजना के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला योजना में प्राप्त बजट वचनबद्ध योजनाओं के लिए संबंधित विभागों को आवंटित किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सभी विभागों की वचनबद्ध योजनाओं का पुनरीक्षण कर 24 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला योजना की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले के लिए जिला योजना में 42.11 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित हुआ है। इसमें शासन से 15.69 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। उन्होंने बताया कि बजट से विभिन्न विभागों की वचनबद्ध योजनाओं का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को ऐसी योजनाओं का पुनरीक्षण कर 24 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सीएमओ को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सकों के आवास सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ संदीप कुमार, प्रशिक्षु आईएएस नमामि बंसल, प्रभारी सीडीओ संजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें