फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानकों के खिलाफ व्यापारियों ने किया जुलूस प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पालिका बाड़ाहाट क्षेत्र में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानक अपनाए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने दोपहर तक बाजार बंद कराकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि मुख्य बाजार साप्ताहिक बंदी की वजह से स्वत: ही बंद रहा।
विज्ञापन

बीते नौ जून को पालिका प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग कर विश्वनाथ चौक क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया, जिससे व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसके विरोध में सोमवार को विश्वनाथ चौक से हटाए गए व्यापारी और उनके समर्थन में दर्जनों लोगों ने बाजार बंद कराकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उजाड़े गए व्यापारियों और उनके परिजनों ने आजीविका का साधन छिनने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की व्यथा सुनाई। विश्वनाथ चौक में अखबार के साथ ही टॉफी बिस्किट बेचने वाले दुर्गेश व्यास और उनकी पत्नी कविता का कहना है कि वे छोटा-मोटा व्यापार कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनके बच्चों के मुंह से निवाला छीन लिया है। चौक में फल एवं जूस की दुकान चलाने वाले गजेंद्र चौहान का कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाया गया, तो फिर सब्जी मंडी समेत नगर में रसूखदार लोगों द्वारा जगह-जगह किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों में अमरीकन पुरी, राजेश, पार्वती देवी, शीशपाल सिंह, दुर्गेश व्यास, कुलदीप, जय सिंह, चैतराम, सुभाष बडोनी, राजेंद्र पंवार, सुरेंद्र चौहान, शांति ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें