फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मातली गांव में खेतों तक जाने वाला रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम से मिलने पहुंचे मातली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नैथा नामे तोक में ग्रामीणों की काफी कृषि भूमि है, जिस पर खेतीबाड़ी कर वे वर्षों से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हाल ही में शुरूआती हिस्से में कुछ लोगों ने एक संस्था को अपनी जमीन बेच दी है, जिस पर संस्था द्वारा स्कूल का निर्माण कराया गया है। इससे खेतों तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है और ग्रामीणों की खेतीबाड़ी चौपट हो गई है। मांग करने पर भी संस्था द्वारा खेतों तक जाने का रास्ता नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मातली की प्रधान चंद्रकला, द्वारिका प्रसाद, इंद्रमणी, विजय नौटियाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें