फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावानल की चपेट में आने से झुलसी छह छात्राएं-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। धरासू रेंज के अंतर्गत मालना पुजारगांव क्षेत्र के जंगलों में लगी आग अब घातक साबित होने लगी है। बुधवार को स्कूल से घर लौट रही राजकीय इंटर कालेज मालनाधार की छह छात्राएं दावानल में घिर कर झुलस गईं। इन छात्राओं ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छह छात्राएं जंगल में भड़की आग के बीच फंस गई। इन छात्राओं ने अपने बस्ते और जूते-चप्पल छोड़ किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में जखारी गांव की कल्पना, वंदना और प्रीति आंशिक रूप से झुलसी, जबकि जखारी गांव की करिश्मा, मुस्कान और पटारा की शिवानी को ब्रह्मखाल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराना पड़ा। यहां उपचार के बाद ये सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें