फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी पूर्व सूचना के गंगोत्री हाईवे बंद रखने से तीर्थयात्रियों की हुई फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के पीक सीजन में बीआरओ द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के करीब आठ घंटे तक गंगोत्री हाईवे पर यातायात रोके जाने से तीर्थयात्रियों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बीआरओ ने मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक यातायात रोक कर गंगोत्री हाईवे के स्वारी गाड़ बेली ब्रिज की मरम्मत की। यमुनोत्री धाम से लौटते समय नगर के आसपास वाले यात्रा पड़ावा पर ठहरे तीर्थयात्रियों को पुलिस ने सुबह आठ बजे तक आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर सत्यजीत मोहंती से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि यात्रा के भारी ट्रैफिक को देखते हुए स्वारीगाड़ पुल की भार वहन क्षमता बढ़ाया जाना जरूरी था। इस संबंध में बीआरओ से पूर्व सूचना लोगों में प्रसारित करने को कहा गया था। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो यह चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें