उत्तरकाशी। जॉगिंग अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से मनेरी झील क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें डीएम डा. आशीष चौहान के नेतृत्व में करीब डेढ़ किमी क्षेत्र तक जॉगिंग करते हुए एक ट्रक कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान डीएम ने स्थानीय होटल एवं ढाबा कारोबारियों को अपनी दुकानों के आगे कूड़ादान लगाने के निर्देश दिए।
रविवार को डीएम डा. आशीष चौहान व जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ मनेरी क्षेत्र में जॉगिंग करते हुए सफाई अभियान चलाया। डीएम ने गंगोत्री हाईवे के निकट स्थित होटल एवं ढाबों के बाहर कूड़ादान नहीं लगा होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर एसपी ददन पाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, सहायक निदेशक डेरी प्रेमलाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, परियोजना निदेशक डीडी रतूड़ी, गोपाल राणा मौजूद रहे।