फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिए 30 जून तक देवीसौड़ पुल में यातायात सुचारु करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। वर्षों से निर्माणाधीन देवीसौड़ पुल का रविवार को यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मई अंत तक पुल पर पैदल आवाजाही शुरू कराने व 30 जून तक यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को मौका मुआयना करते हुए विधायक ने पुल के एप्रोच मार्ग में बनाए गए फुटपाथ को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर तय समय के अंदर कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एचसीसी के पीएम जगमोहन जागड़ा, पूर्व प्रमुख बलवीर बिष्ट, रजनी कोटवाल, उदयपाल परमार, सुरेश रमोला, सतपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें