फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा दशहरा महोत्सव पर हनुमान मंदिर में 16 से 24 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह सूचना गंगा दशहरा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक मानस प्रेमी शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 16 तारीख को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 24 मई को गंगा दशहरा पर्व पर कथा के समापन पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा के सहारे उत्तरकाशी सहित पूरे भारत वर्ष का अस्तित्व टिका है। इस मौके पर शिवप्रसाद भट्ट, रामकृष्ण नौटियाल, दिवाकर भट्ट, अनीता देवी, शांति ठाकुर, गीता गैरोला, विजय प्रकाश भट्ट, बह्मानंद नौटियाल, धर्मेंद्र रावत, मीना नौटियाल, नरेंद्र पंवार, मंजू सेमवाल, संतोषी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें