फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में लोक संघर्ष मोर्चा की ओर से जिला अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिला अस्पताल सहित तमाम स्वास्थ्य केंद्रों के सुधारीकरण एवं चिकित्सकों की कमी आदि समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकारी तंत्र की अनदेखी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लोक संघर्ष मोर्चा के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया। इसके अंतर्गत उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग उठाई। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने सरकार पर सीमांत एवं आपदाग्रस्त जनपद की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
संगठन के संयोजक सूरत राम नौटियाल ने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री धामों और चीन सीमा से सटे होने के बावजूद सरकार क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित नहीं कर रही है। इस मौके पर बुद्धि सिंह पंवार, विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र पंवार, जीत सिंह गुसाईं, हीरा सिंह, खुशहाल नेगी, गिरीश चंद रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें