उत्तरकाशी। अपर आयुक्त कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार डा. वंदना द्विवेदी ने मानपुर, धनपुर आदि गांवों में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी पहुंची अपर आयुक्त डा. द्विवेदी ने भटवाड़ी ब्लाक के मानपुर, धनपुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने श्री हरिमहाराज स्वायत्त सहकारिता द्वारा पांच लाख रुपये लागत से तैयार फार्म मशीनरी बैंक का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।