फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी मोटर मार्ग स्थित एसएसबी कॉलोनी के पास डंपर से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को देहरादून रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे तिलोथ निवासी सौरभ (23), देवजानी निवासी वासुदेव (24), देवराज (23) बाइक से मोरी की ओर जा रहे थे, लेकिन एसएसबी कॉलोनी के निकट बाइक विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल वासुदेव एवं सौरभ को देहरादून रेफर किया गया। देवराज का स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें