फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पकड़ा पालिका की पार्किंग शुल्क वसूली में गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होते ही डीएम डा. आशीष चौहान ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को उन्होंने पालिका बाड़ाहाट की रामलीला मैदान में संचालित पार्किंग में वित्तीय गड़बड़ियां पाए जाने पर इसकी जांच के आदेश दिए। साथ ही पार्किंग को निविदा प्रक्रिया के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को डीएम ने अधिकारियों को साथ लेकर रामलीला मैदान में संचालित पालिका की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग से बाहर जा रही कई बसों के चालक पार्किंग शुल्क की रसीद नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि पार्किंग में तैनात पालिका के कर्मचारियों ने उनसे शुल्क तो लिया, लेकिन रसीद नहीं दी। साथ ही कई वाहनों से ज्यादा शुल्क वसूल कर कम पैसे की रसीद थमाई गई।
पार्किंग शुल्क वसूली में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। एसडीएम भटवाड़ी, एआरटीओ और पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच कमेटी में शामिल कर उन्हें सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही पार्किंग को टेंडर के माध्यम से संचालित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, ईओ सुशील कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालिका में नियम विरुद्ध भर्ती संविदा कर्मी हुए बाहर
पालिका का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही पालिका प्रशासन ने पूर्व में मानकों को ताक पर रखकर भर्ती किए गए संविदा कर्मचारियों को बाहर कर दिया। बता दें कि पालिका में बीते छह माह के भीतर करीब 65 कर्मचारी संविदा पर भर्ती किए थे। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुपालन में मानकों को ताक पर रखकर भर्ती किए गए संविदा कर्मचारियों को पालिका प्रशासन ने हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें