फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की समस्याओं पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। ब्लॉक सभागार में आयोजित शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर मंथन किया गया। सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए वक्ताओं ने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
विज्ञापन

शिक्षा समिति के अध्यक्ष ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रकाश असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, चहारदीवारी आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में बताया गया कि विकासखंड में 11 बेसिक और तीन जूनियर हाईस्कूल कम छात्र संख्या के चलते बंद हो गए हैं, जबकि कई अन्य विद्यालयों पर भी बंदी का संकट मंडरा रहा है। बैठक में खंड विकास अधिकारी कमलेश पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी आरबी सिंह, अमित चौहान, रामपाल सिंह, जनक सिंह राणा, चरण रावत, विनोद असवाल, विजय चौहान, रैबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें