फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने उठाई दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी मंच की ओर से राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ब्रह्मखाल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को आरक्षण एवं पेंशन देने सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्रह्मखाल में गंगा एवं यमुना घाटी के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर सभी राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को पांच हजार रुपये की एक समान पेंशन देने, सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर सोबत सिंह, महावीर सिंह, मूर्ति लाल, गिरीश रावत, जगमोहन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें