फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनाघाटी में अभियान चलाकर पुलिस ने किया 150 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट/पुरोला। नौगांव में बाहरी व्यक्ति द्वारा नाबालिग का अपहरण करने एवं उसके बाद मचे बवाल के बाद आखिरकार पुलिस विभाग सत्यापन के प्रति गंभीर हो गया है। विभाग की ओर से बीते दो दिन में नौगांव, बड़कोट एवं पुरोला में अभियान चलाकर करीब 150 लोगों का सत्यापन किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ददनपाल एवं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने धार्मिक संगठनों, व्यापार मंडल आदि लोगों के साथ बैठककर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

होली के दिन नौगांव में हुई घटना के बाद जनता द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने की मांग उठाई गई थी। लोगों का आरोप था कि सत्यापन नहीं किए जाने के कारण बाहर से आए कई असामाजिक तत्व पहाड़ की शांत वादियों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी सत्यापन की कार्रवाई में तेजी दिखाई है। इसके तहत बीते दो दिन में ही यमुनाघाटी में मौजूद करीब 150 लोगों का सत्यापन किया गया है।
सीओ जीएल कोहली एवं एसओ विनोद थपलियाल के नेतृत्व वाली टीमों ने बड़कोट, नौगांव एवं पुरोला में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गृह स्वामियों एवं ठेकेदारों से किरायेदारों एवं मजदूरों को सत्यापित करने की अपील की। ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदार मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट धारा 83 में मुकदमा दर्ज कर 10 हजार रुपये जुर्माना एवं कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पुरोला में एसपी ददनपाल व एसडीएम पूरण सिंह राणा की ओर से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक की गई। अधिकारियों ने धार्मिक संगठनों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अफवाहों को दरकिनार कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू कपूर, व्यापार मंडल अध्यक्ष यमुनाघाटी उपेंद्र असवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अमीचंद साह, बलदेव रावत, राजपाल पंवार, गजेंद्र चौहान, भोपाल गुर्साइं, देवेंद्र चमियाला, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद अशरफ, चांद मोहम्मद, अकील मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें