उत्तरकाशी। आजाद मैदान में आयोजित काशी विश्वनाथ क्रिकेट चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट में कपिल मुनि क्रिकेट क्लब मातली की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मातली ने पीजी कालेज की टीम को 13 रनों से पराजित किया।
बीते दो हफ्ते से आजाद मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कपिल मुनि क्रिकेट क्लब मातली की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 157 रन बनाए। मातली की ओर से चिराग ने 54 और सुभनीत ने 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीजी कालेज की टीम 144 रन ही बना सकी। मातली के सुभनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विकास अरोड़ा, जावेद खान, सुशील रावत, जयवीर नेगी, आशू प्रजापति, सूरज रावत आदि मौजूद रहे।