उत्तरकाशी। अग्निकांड में तबाह मोरी ब्लाक के सावणी गांव के पीड़ितों की मदद के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बैठक हुई, जिसमें पैरा लीगल वालंटियर ने पीड़ितों के लिए अपना एक दिन का पारिश्रमिक देने का निर्णय लिया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सावणी गांव का सर्वे कर पीड़ितों की मदद की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा की गई। इसमें पैरा लीगल वालंटियर के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था की ओर से गांव का सर्वे कराने की बात कही गई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन अभिषेक श्रीवास्तव, अधिवक्ता लोकानंद जुयाल, सुरेश नौटियाल, प्रवीण सिंह, सकलचंद, मुकेश, सुनील, प्रियंका, सुनीता, जेपी भट्ट, कर्ण सिंह, नरेश अरोड़ा, राजेश्वरी, नागेंद्र दत्त, कल्पना ठाकुर, शांति लाल, बचन लाल, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, शिल्पी भंडारी, नवनीत नेगी आदि मौजूद रहे।