उत्तरकाशी। मुस्टिकसौड़ में बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरि महाराज की नवनिर्मित यज्ञशाला की प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
मुस्टिकसौड़ में हरि महाराज की भव्य यज्ञशाला का निर्माण कराया गया था। इसकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए बीते तीन दिनों से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आयोजन में हरि महाराज के ढोल के साथ ही घंडियाल देवता, नाग देवता, खंडद्वारी देवी, हूणेश्वर महादेव, शंकर देवता आदि देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल एवं चिह्नों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। तीन दिन तक चले यज्ञ के दौरान क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी गई। बुधवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस मौके पर गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, कुरोली के प्रधान अमर सिंह, शूरवीर सिंह, मुंशीलाल गुसाईं, अवतार सिंह, अजीतपाल पंवार, बचन सिंह आदि मौजूद थे।