फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उक्रांद ने वरुणावत की तलहटी में हो रहे अतिक्रमण को शहर के लिए खतरा बताते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में चोरी की वारदातों को देखते हुए रात्रि चौकीदार एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में उक्रांद नेताओं ने बताया कि वरुणावत की तलहटी को खोदकर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहे हैं। इंदिरा कालोनी में खोखे डालकर अवैध अतिक्रमण के बावजूद पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील वरुणावत की तलहटी को खोदने का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो वरुणावत भूस्खलन एक बार फिर शहर के लिए खतरा बन सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में उक्रांद के जिलाध्यक्ष जेठूलाल भारती, जिला प्रभारी विष्णुपाल रावत, शहर अध्यक्ष सुमन गैरोला, पूर्णानंद उनियाल, रविंद्र नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें