फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश बर्फबारी के बाद खिली धूप से खुशगवार हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले की निचली घाटियों में बारिश तथा ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के एक बार फिर निचली घाटियों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तड़के हुई चंद घंटों की बर्फबारी में ही सुक्की टॉप हर्षिल क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ जम गई थी। बीआरओ के जवानों ने हाईवे को सुचारु कराया। हर्षिल आदि ऊंचाई वाले स्थानों पर रात के समय पारा शून्य डिग्री तक गिर रहा है। सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में हुई बारिश और बर्फबारी सेब की फसल के लिए नाकाफी है। तीन बार की बर्फबारी में जो हल्की बर्फ पड़ी भी वह मौसम खुलते ही पिघल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें