फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर विभागों के दफ्तर खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी प्रधान संगठन ने ब्लॉक व तहसील के अंतर्गत सभी विभागों का संचालन भटवाड़ी से ही कराने की मांग की है। प्रधानों ने इस संबंध में जल्द कार्रवाई न होने पर 15 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद भटवाड़ी में ब्लॉक व तहसील स्तर का कोई विभाग मौजूद नहीं है। सभी विभाग जिला मुख्यालय से ही संचालित होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है, जबकि अधिकारियों की गैर मौजूदगी में बीएडीपी सहित कई अन्य योजनाओं की बंदरबांट हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी विभागों को भटवाड़ी से ही संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें