फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवीर रावत चुने गए ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। नवीन ब्लाक इकाई का गठन करते हुए यशवीर रावत को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरोला में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ब्लाक इकाई की बैठक हुई। संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए यशवीर रावत अध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह सचिव, गोविंद सिंह, रश्मि देवी व सरस्वती देवी उपाध्यक्ष, भगत सिंह कोषाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह उप सचिव, रंजन लाल ऑडिटर, साहिबू लाल संरक्षक तथा रकम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुने गए। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष रुकम सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शासन से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें