फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी, देहरादून रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। सड़क की मांग को लेकर तिलपड़ में बीते 27 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे 82 वर्षीय शेर सिंह राणा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चमियारी-उलण मोटर मार्ग का निर्माण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण बीते 27 दिन से तिलपड़ में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। मंगलवार रात को अनशन पर बैठे बुजुर्ग आंदोलनकारी शेर सिंह राणा के सीने में तेज दर्द हुआ। 108 से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां भी कार्डियोलॉजिस्ट के न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। अब भी क्षेत्र के कई बुजुर्ग क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। आंदोलन में शामिल प्रधान रामव्यास मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर 27 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं। इस बीच क्षेत्रीय विधायक एवं एसडीएम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा तो दिलाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर नरेश मिश्रा, तारा दत्त बिजल्वाण, सुंदर लाल, गणेश, अजय पाल, बुद्धिराम, जयप्रकाश, शिव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें