उत्तरकाशी। देश की सीमाओं की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आईटीबीपी के हिमवीर बढ़ चढ़कर कार्य कर रहे हैं। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आईटीबीपी 12वीं वाहिनी की ओर से राइंका मनेरी में 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
मंगलवार को राइंका मनेरी में आयोजित कार्यक्रम में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के कार्यवाहक सेनानी धर्मपाल सिंह रावत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा जनहित में सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करना है। प्रधानाचार्य कैलाशमणि ने कहा कि आईटीबीपी के हिमवीर देश की सीमाओं की रक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।