पुरोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्र व राज्य में शासित भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली निकाली गई। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों के विरोध में रोष जताया।
सोमवार को तय कार्यक्रमानुसार ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गुर्साइं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हल्ला बोल रैली निकाली गई। कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य चौक चौराहों से जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है। प्रदर्शनकारियों में शूरवीर सिंह चौहान, शोभा राम नौडियाल, मदनलाल अग्रवाल, दिनेश खत्री, हरि मोहन नेगी, गिरवीर सिंह नेगी, प्रमोद रावत आदि शामिल रहे।