फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिप्रेरणा शिविर में छात्राओं को दी सामाजिक मुद्दों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के तहत के जीजीआईसी डुंडा में बालिका अभि प्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण, चित्रकला व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शिविर में सहायक अधिकारी बेसिक शिक्षा हर्षा रावत, करियर काउंसलर महेश बहुगुणा, डा. हेमलता नेगी व पुलिस विभाग के संदीप रावत ने छात्राओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी। रमसा प्रभारी अंजू उनियाल व प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आरती, चित्रकला में शीतल, निबंध में सुधा तथा स्लोगन में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य व स्वच्छता प्रतियोगिता में यमुना सदन तथा देशगान प्रतियोगिता में गंगा सदन ने बाजी मारी। संचालन आभा बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें