फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए ट्रैफिक किया डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार बड़ेथी चुंगी के पास ऑल वेदर रोड के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे आगे गंगोत्री की ओर वाले हिस्से में अभी ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों के चलते एनजीटी से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जनपद में ऑल वेदर रोड योजना के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में बृहस्पतिवार से बड़ेथी चुंगी के पास भी सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। ईको सेंसिटिव जोन से बाहर वाले हिस्से में पेड़ों के कटान के बाद निर्माण कंपनी ने सड़क चौड़ी करने के लिए मशीनें लगा दी हैं। ऐसे में यहां यातायात के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि काम में व्यवधान न हो और किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए इस हिस्से में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी को रात के समय काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 27 जनवरी से रोजाना रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बड़ेथी चुंगी से ज्ञानसू के बीच यातायात बंद रहेगा। इस अवधि में वाहनों की आवाजाही बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक मार्ग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें