उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों ने धौंतरी में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग की है। डीएम को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने नए वित्तीय वर्ष में धौंतरी में शराब की दुकान आवंटित होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को लिखे पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शराब के बढ़ते प्रचलन से बड़ी संख्या में युवा नशे की आदि होते जा रहे हैं। घरेलू हिंसा के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। धौंतरी में शराब की दुकान खुलने के बाद इस प्रवृत्ति में तेजी आई है। उन्होंने डीएम से मार्च में नए सिरे से शराब की दुकानों के आवंटन के दौरान धौंतरी में दुकान आवंटित नहीं करने की मांग की। ज्ञापन पर भड़कोट की वन पंचायत सरपंच सोनदेई रावत, नयन सिंह रावत, इंद्रा देवी, पिंकी देवी, चतर सिंह, मदन सिंह, पूरण सिंह, डबल सिंह, बैसाख सिंह, मायाराम, इंद्र सिंह, शेर सिंह, ईश्वरी सिंह के हस्ताक्षर हैं।