फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेलांग में गणतंत्र दिवस मनाएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत गणतंत्र दिवस पर भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग चौकी पहुंचकर आईटीबीपी के हिमवीरों की हौसला आफजाई करेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 26 जनवरी दोपहर सवा एक बजे हेलीकॉप्टर से नेलांग पहुंचेंगे। यहां वे गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर हिमवीरों का उत्साह बढ़ाएंगे। यहां से वे दोपहर 2:20 बजे मातली हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां कुछ समय विश्राम के पश्चात वे अपराह्न 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से ही देहरादून प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव नितेश झा तथा आईटीबीपी के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें