फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए पोखरी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कलक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वर्षों तक मांग और फिर स्वीकृति के बाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बावजूद गांव तक महज 800 मीटर लंबी सड़क नहीं बन पाने पर पोखरी के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क का निर्माण शुरू होने तक कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पोखरी गांव के ग्रामीण वर्षों से गांव तक सड़क की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2004-05 में निम बैंड से सर्वे कर पोखरी गांव तक 800 मीटर सड़क स्वीकृत भी हो गई, लेकिन पर्यावरण को क्षति का हवाला देते हुए निकटवर्ती डांग के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और वहां से सड़क के विरोध में दर्ज अपील खारिज हो गई। इसके बावजूद अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
बुधवार को बच्चों और महिलाओं को साथ लेकर पोखरी के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। पोखरी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधा कैंतुरा ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते सड़क का विरोध कर रहे हैं। गांव के बलबीर सिंह ने बताया कि सड़क के अभाव में पूर्व में गांव में एक गर्भवती महिला की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क का काम शुरू होने तक वे धरना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


कोट:
पोखरी गांव तक सड़क निर्माण के लिए एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। इसमें लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के ईई शामिल हैं। यह कमेटी 27 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट देगी। कम पेड़ काटकर सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें