फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारी गांव की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। कारगिल शहीद दिनेश कुमाईं की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्यारी गांव की टीम ने विजेता का खिताब जीता। समापन पर क्षेत्रीय विधायक ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में शहीद हुए क्षेत्र के दिनेश कुमाईं की स्मृति में जोगत गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला क्यारी और सर्प गांव के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्यारी गांव की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्प गांव की पूरी टीम 112 रन पर सिमट गई।
समापन पर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पारितोषिक के साथ पुरस्कृत किया। क्यारी गांव के तेजेंद्र मैन ऑफ मैच चुने गए। इसी टीम में राजपाल सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश रावत, कोमल राणा, शीशपाल रमोला, रविंद्र भंडारी, जोगेंद्र रावत, खिमानंद बिजल्वाण, बिशन कोटवाल, विजेंद्र पंवार, उदयपाल परमार, सचिन पंवार, जयवीर परमार, मुरली जगूड़ी, सुरेंद्र कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें