फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका मेडिकल ने 4 रनों से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में राधिका मेडिकल की टीम ने गंगोरी इलेवन को चार रनों से मात दी। बतौर मुख्य अतिथि भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न हिस्सों से आईं 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार ने किया। उद्घाटन मैच में राधिका मेडिकल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 133 रन बनाए। इसके जवाब में गंगोरी की टीम 129 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम की तरफ से अभिलाष ने सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया, जबकि विनय ने दो विकेट झटके। इस मौके पर जयवीर चौहान, विनोद पंवार, हरि प्रसाद भट्ट, जावेद खान, बंटी, अर्जुन, हिमांशु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें