फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो दुमंजिला मकान स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। मोरी ब्लॉक के अंतर्गत नैटवाड़ के कुमाला राजस्व ग्राम में आग से लकड़ी एवं पत्थर से बने दो दोमंजिले मकान जलकर राख हो गए। बेघर हुए परिवारों के समक्ष कड़ाके की ठंड में सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुमाला गांव में राजकुमार सिंह और इससे सटे राजेंद्री देवी पत्नी विक्रम सिंह के मकान में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग फैल गई और देखते ही देखते दोनों मकान स्वाहा हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने आग को काबू कर आसपास के अन्य मकानों को इसकी जद में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बरदार सिंह ने बताया कि उक्त गांव सड़क मार्ग से करीब पांच किमी पैदल दूरी पर है। उन्होंने कहा कि आग में घर एवं सामान स्वाहा होने से पीड़ित परिवारों के समक्ष कड़ाके की ठंड में जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा देने और फिलहाल सिर छिपाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें