उत्तरकाशी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान की बैठक में डीएम ने कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण में विलंब पर उन्होंने लोनिवि भटवाड़ी के ईई का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही बीडीओ भटवाड़ी एवं भेषज विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में डीएम आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएडीपी के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में बीएडीपी के तहत 22 योजनाएं गतिमान हैं। डीएम ने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोनिवि भटवाड़ी द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने ईई का स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने कहा कि बीएडीपी के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रकाश रावत, जिला शिक्षा अधिकारी राय सिंह रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बीएस रावत आदि मौजूद रहे।