फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिसंबर को होंगे ग्राम पंचायतों के उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान द्वारा ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उप चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं, जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पड़े पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत 4 से 18 दिसंबर तक उप चुनाव कराए जाएंगे। जिसके चुनाव 16 दिसंबर को कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत डुंडा के ग्राम पंचायत ढुंगी, सिंगुणी व मट्टी में ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन पद खाली हैं। चिन्यालीसौड़ के जोगत तल्ला, रिखाणगांव, खदाड़ा में भी ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन पद रिक्त हैं, जबकि नौगांव के बनास में ग्राम पंचायत, चोपड़ा में प्रधान तथा भाटीया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-एक पद रिक्त हैं। वहीं, मोरी के पंवाणी व गोकुल में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पद, ओसला में ग्राम प्रधान का एक पद तथा लिवाड़ी में क्षेत्र पंचायत का एक पद खाली है। जिला मजिस्ट्रेट चौहान ने उप निर्वाचन के सफल संपादन के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उप चुनाव 4 से 18 दिसंबर तक पूर्ण कराए जाएंगे। इसके लिए 4 व 5 दिसंबर को नामांकन जमा करने, 7 दिसंबर को नाम वापसी तथा 8 दिसंबर को निर्वाचन प्रतीक आवंटन किए जाएंगे। जबकि 16 दिसंबर को मतदान तथा 18 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें