फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगर क्षेत्र व छाड़ा गांव के ग्रामीणों द्वारा जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। बीते एक माह से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों द्वारा विभाग से दो दिन के अंदर आपूर्ति बहाल करने कि मांग की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तय समय में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पुरोला गांव, श्रीगुल देवता, विद्या मंदिर एवं छाड़ा गांव क्षेत्र में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पानी के लिए कई किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों व हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नव क्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान एवं क्षेत्र पंचायत छाड़ा सुरमा देवी के नेतृत्व में मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर होटलों एवं लॉजों में पानी की अतिरिक्त सप्लाई कर इन वार्डों की पेयजल आपूर्ति बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दो दिन के अंदर आरोपी कर्मचारियों को हटाने सहित पेयजल आपूर्ति बहाल न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर इंदिरा देवी, जगदंबा, पन्ना, राजुली, आशा, कविंद्र, अरविंद, सोमेश्वर प्रसाद, बलवीर असवाल, मनवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

।। खबर जगमोहन पोखरियाल।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें