फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदेखी के चलते खस्ताहाल हुआ उतरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय स्थित उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। विकास भवन, जिला पंचायत, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की अनदेखी का आलम यह है कि इसमें बने गढ्ढों व बहते पानी से मार्ग में वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा के दौरान मार्ग को भी काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मरम्मत कर पुन: मार्ग तैयार कर दिया गया था। लेकिन नालियों के न बनने व जगह-जगह टूटी लाईनों से बहते पानी ने जल्द ही पूरे मार्ग से डामर उखाड़ दिया। स्थानीय निवासी डीएस पोखरियाल, विजय बहादुर, लाल सिंह गुर्साइं का कहना है कि मार्ग से हर रोज कई आला अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, बीते 15 दिन से पेयजल लाइन टूटी होने से पूरे मार्ग में पानी भर गया है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उधर, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें