उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम मेें शुरू हुए जनपद के खेल महाकुंभ के पहले दिन कई खामियां नजर आई। आयोजकों ने 800 मीटर दौड़ के ट्रैक पर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के 600 मी. दौड़ के प्रतिभागी को दौड़ा दिया।
मनेरा स्टेडियम में रविवार से शुरू हुई जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ 800 मी. दौड़ के साथ हुआ, जिसमें सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों को ट्रैक पर बुलाया गया। इनमें पांच ब्लॉक के खिलाड़ी तो अपने ब्लॉकों में सर्वश्रेष्ठ रहे हैं, लेकिन चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में तो 800 मी. दौड़ हुई ही नहीं, लेकिन आयोजकों ने ट्रैक पर खिलाड़ियों खड़ा करा दिया। चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश गुसाईं ने बताया कि चिन्यालीसौड़ में 800 मी. दौड़ नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने जिलास्तरीय 800 मी. दौड़ में 600 मी. के विजेताओं को प्रतिभाग करवा दिया।
घंटों मुख्य अतिथि के इंतजार में बैठे रहे खिलाड़ी व कैडेट्स
प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए खिलाड़ियों और एनसीसी कैडेट्स को तीन घंटे तक मैदान में बैठकर मुख्य अतिथियों का इंतजार करना पड़ा। सुबह से मैदान में भूखे प्यासे बैठे बच्चों को 6 घंटे बाद भी नाश्ता व खाना नहीं मिला। ऐसे में 3 यूके(आई) कंपनी एनसीसी के बच्चों को भूखे की लौटना पड़ा।
कोट-
मेरे संज्ञान में अभी यह मामला आया है। अगर ऐसे किसी खिलाड़ी से प्रतिभाग करवाया गया है, जिसने उस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर भाग लिया ही नहीं था तो यह गलत है। ब्लॉक और जनपद स्तर दोनों की लिस्ट मांगी है। अनियमितताएं पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-पीएल शाह, एडीएम, उत्तरकाशी