उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के एक हिस्से में रविवार सुबह से बिजली गुल रही। दिनभर घरों और दुकानों में बिजली गायब रहने से दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार को सुबह 10 बजे के करीब भैरव चौक, बाड़ाहाट व तिलोथ क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने बिजली का शटडाउन ले लिया था और शाम पौने छह बजे के बाद व्यवस्था बहाल हो पाई। इससे पहले बिजली गुल होने के कारण स्थानीय दुकानदारों का काम बाधित रहा, जबकि घरों में भी लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ा। स्थानीय निवासी सुरेश रतूड़ी, राजीव बहुगुणा ने बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों को आए दिन झेलनी पड़ती है। वहीं यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी ने बताया इन दिनों क्षेत्र में बिजली के पोल पर पेेंटिंग और नई वायर डाली जा रही है, जिसके लिए रविवार को शटडाउन लिया गया है। अभी यह काम कुछ दिनों तक चलेगा।