चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भंडारस्यूं पट्टी के फेडुला गांव में नवनिर्मित कालीमाता मंदिर और खुरमोला गांव में नागराजा मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने वहां पूजा-अर्चना कर देवी देवताओं से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फेडुला और खुरमोला गांव पहुंचे विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए 13 हजार करोड़ और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के रेल लाइन सर्वे के लिए 120 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इस मौके पर डीपीसी सदस्य रविंद्र भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, डा. मनवीर भंडारी, दर्शन लाल, बासुदेव नौटियाल, मनीष भंडारी, सुरेश रमोला, अशरफी, श्याम लाल, विजयपाल भंडारी, रणबीर सिहं भंडारी आदि मौजूद थे।