फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मीटर खड़ी पहाड़ी की बाधा पार कर रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कैंपर वाहन दुर्घटना में दोनों महिला मजदूरों के शव भैरवघाटी के पास भागीरथी नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया है। एसडीआरएफ, फायर सर्विस और जिला प्रशासन ने तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान खड़ी पहाड़ी पर रस्सियों के सहारे शवों को बाहर निकाला है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से करीब दो किमी आगे एक कैंपर वाहन रविवार रात को 300 मीटर नीचे भागीरथी नदी में गिर गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। चालक का शव बीच में अटका होने से रेस्क्यूू टीम ने सोमवार को निकाल लिया था, लेकिन कैंपर में सवार दो महिला मजदूर लापता चल रही थी। एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम को महिलाओं के शव नदी में मिले। टीम ने शवों को 150 मीटर ऊपर पहाड़ी तक पहुंचाया, लेकिन वहां से सड़क तक रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा था। एक बार फिर से टीम ने बुधवार सुबह को रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। मृतकों में सुनीता (20) निवासी झारकोट नेपाल व सरिता (32) निवासी राजापाथार दुमका झारखंड के नाम शामिल हैं। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि शवों को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें