उत्तरकाशी। केदार मंदिर यज्ञानुष्ठान समिति की ओर से वैष्णव संत भगवान दास की स्मृति में आयोजित श्रीमद् वाल्मीकि की रामायण का यज्ञ व मंत्रोच्चारण के साथ समापन किया गया, जिसमें संत भगवान दास को याद करते हुए सभी लोगों द्वारा विश्व शांति की कमाना की गई।
बीते दस दिन से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचक जगदगुुरु रामानंदाचार्य द्वारा भगवान राम की महिमा का वर्णन किया गया। समापन समारोह में कथा वाचक ने उत्तरकाशी नगर को पूर्ण रूप से धार्मिक नगरी बनाने के लिए अधिक प्रयास करने कि अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव तथा मां गंगा के इस क्षेत्र को स्वच्छ व निर्मल बनाने में जन सहयोग की जरूरत है। समिति के मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश बहुगुणा ने बताया कि वैष्णव संत भगवान दास महाराज लोगों के संघर्षों में हमेशा साथ रहे थे।
इस मौके पर विधायक गोपाल सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, चंदन सिंह पंवार, समिति के अध्यक्ष राघवानंद दास महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष हरि सिंह राणा, हरिशंकर नौटियाल, पवन नौटियाल, विष्णु दास महाराज, दुर्गा दास महाराज, मोहन दास महाराज, बालक दास महाराज, मदन मोहन भट्ट, कैलाश जुयाल, अनिल चंद रमेाला, चंद्र शेखर भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, दशरथ प्रसाद भट्ट, स्वामी राम बालक दास महाराज, ब्रहमानंद नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।